अस्पताल में फिर हुई चोरी

सदर अस्पताल में आये दिन सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
सहरसा. सदर अस्पताल में आये दिन सरकारी संपत्ति की चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी लाखों का एमएमयू वैन गायब का मामला तो कभी ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगा तांबे के पाइप की चोरी का मामला. जिले का पीएमसीएच कहा जाने वाला सदर अस्पताल प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगातार चोरों के निशाने पर रहा है. अस्पताल परिसर में हो रही लगातार चोरियों ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं, बल्कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही भी उजागर कर दी है. लाखों के कीमती उपकरण और संसाधनों की चोरी से सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है. जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए बैठे हैं. ताजा मामला अस्पताल परिसर स्थित पुराने भवन के स्टोर में रखे पुराने खराब पड़े एक्सरे मशीन का है. जहां चोरों ने उस स्टोर रूम के खिड़की को तोड़कर उसमें रखे पुराने एक्सरे मशीन के सामनों की चोरी लगातार की जा रही थी. लेकिन इसकी भनक अस्पताल प्रशासन को कानों कान तक नहीं थी. वहीं शनिवार को अस्पताल कर्मियों ने देखा कि पुराने स्टोर के पीछे की खिड़की टूटी हुई है और उसके अंदर से कुछ सामान गायब है. वैसे चोरी के सामान का अभी तक आंकलन नहीं किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










