प्रखंड कार्यालय में बिचौलिए गैंग सक्रिय होने का आरोप

Updated at : 02 Mar 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में बिचौलिए गैंग सक्रिय होने का आरोप

प्रखंड कार्यालय में बिचौलिए गैंग सक्रिय होने का आरोप

विज्ञापन

मोहनपुर मुखिया ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप नवहट्टा . प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघं प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ बौआ झा ने प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. मोहन मुखिया राजेश रंजन ने जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने कहा कि आवास योजना में बड़े पैमाने पर बिचौलिए सक्रिय होकर सर्वे के नाम पर वसूली किया करते हैं. अधिकारी बदलते हैं तो लोगों में न्यायिक कार्यवाई कि उम्मीद जगती है. लेकिन जिम्मेदारी वाली पद पर बैठे लोग ही उदासीन बने है. ऐसा लगता है. जैसे प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय में बिचौलिए का गैंग सक्रिय है. जहां अधिकारियों की हनक कमजोर पड़ती जा रही है. आम लोगो का काम अधिकारियों व कर्मियों से नहीं बल्कि बिचौलिए गैंग के भरोसे पर अटकी रहती है. यहां किसी एक व्यक्ति या एक विभाग की बात नहीं है. हर मोड़ पर दलाल सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि मुखिया बनकर ऐसा लगता है कि जैसे बंध गये है. आज से 5 साल पहले ये हालत नहीं थे. भ्रष्टाचार का ऐसा बोल बाला है. जहां नवहट्टा प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान में ठेस पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक आते हैं. तो ये सब देखकर मन व्यथित हो जाता है. इस बाबत बीडीओ संतोष कुमार से दूरभाष पर संपर्क का प्रयास असफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन