15 मार्च तक सभी रैयत जमा कर दें भू-लगान, नहीं तो योजना से होंगे वंचित

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
15 मार्च तक सभी रैयत जमा कर दें भू-लगान, नहीं तो योजना से होंगे वंचित

जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाद अब बनमा ईटहरी में भी अब लगान वसूली पर विशेष बल दिया जा रहा है.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाद अब बनमा ईटहरी में भी अब लगान वसूली पर विशेष बल दिया जा रहा है. इसके लिए अंचल अधिकारी ने पत्र भी जारी कर दिया है और अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की है. जानकारी हो कि अंचल क्षेत्र के रैयतों को बकाया भू-लगान जमा करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने सभी रैयतों से आगामी 15 मार्च तक हर हाल में अपने-अपने बकाया लगान की राशि जमा करने की अपील की. सीओ ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित तिथि तक लगान जमा नहीं करने वाले रैयतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से अस्थायी रूप से वंचित किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र में कुल 37 हजार जमाबंदी दर्ज है, लेकिन इसके अनुपात में लगान वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं है. लगान भुगतान राजस्व व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहती है. अंचलाधिकारी ने कहा यदि किसी रैयत की जमाबंदी में त्रुटि है तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर सुधार करा सकते हैं. इसके लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है. रैयतों की सुविधा को देखते हुए अंचल कार्यालय में अलग काउंटर की व्यवस्था की गयी है. साथ ही पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर लगान जमा कर सकें.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन