ePaper

हर हाल में 25 जनवरी तक सभी प्रतिमाओं का हो जाये विसर्जन

Updated at : 19 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में 25 जनवरी तक सभी प्रतिमाओं का हो जाये विसर्जन

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सदर थाना में शांति समिति की बैठक में दिया गया निर्देश

सहरसा. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी ने की. बैठक में सदर थाना क्षेत्र के वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में एसडीओ श्रेयांस तिवारी ने कहा कि सरस्वती पूजा जिले की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा है. जिसे शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी हाल में 25 जनवरी तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हो जाना चाहिए, ताकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी प्रकार की प्रशासनिक परेशानी नहीं हो.

सभी इलाकों में पुलिस बल लगातार करेगी भ्रमण, संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल होगी कार्रवाई

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सभी इलाकों में प्रशासन द्वारा गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. पुलिस बल लगातार भ्रमण करेगी व किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में डीजे बजाने को लेकर भी सख्त निर्देश दिया गया. प्रशासन ने दो टूक कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. यदि कहीं भी डीजे बजाने की सूचना मिलती है तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही अश्लील व द्विअर्थी गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी तरह के आपत्तिजनक, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले गानों के प्रसारण पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी.

एसडीओ श्रेयांस तिवारी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना पूजा समितियों की जिम्मेदारी है. साथ ही पंडाल निर्माण के दौरान आग लगने की संभावनाओं से बचने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने का सुझाव दिया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी के अवसर पर नशा, अवैध शराब, जुआ, छेड़छाड़ एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की बात कही. बैठक में कुमार हीरा प्रभाकर सिंह, आशीष रंजन, डाॅ सुशील कुमार यादव, फिरोज आलम, शेर अफगान मिर्जा, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि,व निजी विद्यालय संचालक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन