ePaper

चारों हथियार तस्कर को भेजा गया जेल

Updated at : 01 Apr 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
चारों हथियार तस्कर को भेजा गया जेल

चारों हथियार तस्कर को भेजा गया जेल

विज्ञापन

सलखुआ पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तस्करों को हथियार के साथ किया था गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर / सलखुआ बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना पुलिस ने सोमवार की शाम मुंगेर जिले के चार हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं तस्कर के पास से एक चार चक्का वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है. गिरफ्तारी के संबंध में मंगलवार को बख्तियापुर थाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार की शाम सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि एक चार चक्का वाहन से चार हथियार तस्कर खगड़िया की ओर से फनगो हॉल्ट होते हुए सलखुआ की ओर आ रहा है. जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा जा सकता है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित दारोगा रामदयाल पासवान को छापेमारी करने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में दारोगा ने अन्य पुलिस बल के सहयोग से कोपरिया पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. इस दौरान फनगो हॉल्ट की ओर से आ रहे एक काले रंग की चार चक्का वाहन को रुकने का इशारा किया. चार चक्का वाहन के रुकने के बाद वहां मौजूद पुलिस बलो ने जब वाहन की तलाशी लेनी शुरू की तो वाहन में छुपा कर रखा एक कट्टा बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा सभी हथियार तस्कर से पूछताछ की तो तस्कर ने अपना नाम मुंगेर जिले के टीकापुर गांव निवासी केशो यादव का पुत्र टुनटुन कुमार, उमेश साह का पुत्र नीतीश कुमार और बख्तियापुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के निवासी बिजेंद्र साह उर्फ बिजली साह का पुत्र रणवीर कुमार उर्फ छबिलाल कुमार व सोनवर्षा राज थान क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी अशोक यादव का पुत्र राहुल कुमार बताया. एसडीपीओ ने बताया कि सभी तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन