अखिलेश कुमार बने नवहट्टा थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
अखिलेश कुमार बने नवहट्टा थानाध्यक्ष

नवहट्टा थाना का कार्यभार बुधवार की संध्या अखिलेश कुमार ने ग्रहण किया.

विज्ञापन

नवहट्टा. नवहट्टा थाना का कार्यभार बुधवार की संध्या अखिलेश कुमार ने ग्रहण किया. मालूम हो कि कोसी रेंज डीआईजी द्वारा हाल ही में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था. जिसके तहत नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार का भी स्थानांतरण किया गया. ज्ञानरंजन कुमार के कार्यकाल को थाना क्षेत्र के लोगों ने सराहा. उनके नेतृत्व में शराब माफियाओं सहित असामाजिक तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसा गया. परिणाम स्वरूप उपद्रव फैलाने वाले लोग भय के वातावरण में रहने को विवश हुए. थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सक्रिय भूमिका को लोग आज भी याद कर रहे हैं. उनके स्थानांतरण की खबर से स्थानीय लोगों में निराशा भी देखी गयी. वहीं नये थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार से लोगों ने अपेक्षा जताई है कि वे भी निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते आमजन को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि थाना क्षेत्र की शांति, अपराध नियंत्रण एवं जनसहयोग की परंपरा को बनाए रखना नए थानाध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन