फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर डीएम सख्त, मिशन मोड में काम पूरा करने का निर्देश; किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य. | Prabhat Khabar Network

Farmer Registry : जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने और मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदान का लाभ मिल सके. कम प्रगति वाले प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर पंजीकरण में तेजी लाने के भी आदेश दिए गए.

विज्ञापन

Farmer Registry : समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शनिवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में किसानों के पंजीकरण, प्रखंडवार प्रगति और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मिशन मोड में पूरा किया जाए, ताकि पात्र किसानों को भविष्य में सरकारी कृषि योजनाओं और अनुदान का लाभ आसानी से मिल सके.

किसानों की डिजिटल पहचान तैयार करने की अहम पहल

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की पहचान, भूमि और कृषि से जुड़ी जानकारी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है. इसके माध्यम से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और किसान हितैषी सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक पारदर्शी, सुगम और लक्षित तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीकरण के काम में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. पंचायत और ग्राम स्तर पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा गया.

कम प्रगति वाले प्रखंडों में चलेगा विशेष अभियान

बैठक में जिन प्रखंडों में फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां विशेष अभियान चलाकर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. डीएम ने सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारियों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी और समीक्षा करने को कहा.

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए पंचायत और ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा.

तकनीकी या दस्तावेजी समस्या तुरंत होगी दूर

फार्मर रजिस्ट्री के दौरान आने वाली तकनीकी, दस्तावेजी या अन्य समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि किसी भी पात्र किसान का पंजीकरण तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या के कारण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए.

अंचलाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित समय-सीमा में फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने और प्रतिदिन की प्रगति की निगरानी करने को कहा गया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन