ePaper

सांकेतिक के बाद शुरू हुआ अब अनिश्चित कालीन हड़ताल

Updated at : 04 Jan 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक के बाद शुरू हुआ अब अनिश्चित कालीन हड़ताल

सांकेतिक के बाद शुरू हुआ अब अनिश्चित कालीन हड़ताल

विज्ञापन

मांगों को लेकर निगम सफाई कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन हड़ताल डीएम को आवेदन देकर वार्ता का किया आग्रह सहरसा . वेतन वृद्धि, नियमितीकरण व अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दो दिन के सांकेतिक हड़ताल के बाद तीसरे दिन रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया. पिछले दो दिन सांकेतिक हड़ताल के दौरान वार्ता सफल नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू किया गया. इसको लेकर सफाई कर्मियों ने डीएम को आवेदन देकर सोमवार को वार्ता का आग्रह किया है. इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया. सफाई कर्मी रामचंद्र मल्लिक, कपिल मल्लिक ने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के बेनर तले कर्मचारियों की अनुमानित संख्या सात सौ से अधिक सफाई कर्मचारी ने पिछले 31 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल की ज्ञापन सौपा था. दो व तीन जनवरी से हड़ताल जारी है. नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. जिससे निराश होकर वे सभी कर्मचारी सोमवार से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है. इसका एकमात्र उद्देश्य अपनी वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों को पूरा करना है. इससे पहले भी कई बार हड़ताल की गयी. लेकिन नगर आयुक्त, महापौर व अन्य संबंधित अधिकारी उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया. वे जानते हैं कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. जिसके लिए हम दुखी हैं व समाधान की आशा है. उन्होंने कहा कि मांगों में एक वर्ष से अधिक बकाया ईपीएफ राशि भुगतान करें एवं जिन कर्मी के पास यूएएन नंबर नहीं है उन्हें उपलब्ध करायें. ईएसआईसी का लाभ दिया जाये. प्रत्येक माह की पांच तारीख को नियमित रूप से सभी कर्मी को वेतन दिया जाये. वर्षों से कार्यरत कर्मी को नियमित करें. लगभग 40 से 45 सफाई कर्मचारियों को तीन माह का बकाया वेतन भुगतान किया जाये, शामिल है. मौके पर अमर मल्लिक, निर्मला देवी, दुलारी देवी, नीलम देवी, पंकज मल्लिक, विकास मल्लिक, राजू मल्लिक, रौशन मल्लिक, विलास कुमार, प्रदीप मल्लिक, चंद्र किशोर मल्लिक, किरण देवी, मीना देवी, अंजली देवी, प्रमिला देवी, भारती देवी, राजू मल्लिक, सहित दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन