ePaper

चार दशक बाद जिले में राज्यपाल का हो रहा कार्यक्रम

Updated at : 09 May 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
चार दशक बाद जिले में राज्यपाल का हो रहा कार्यक्रम

चार दशक बाद जिले में राज्यपाल का हो रहा कार्यक्रम

विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण एसपी ने कहा, सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था 15 मई को ईस्ट एन वेस्ट 88.4 एफएम का उद्घाटन करने आ रहे राज्यपाल सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पटुआहा में आगामी 15 मई को रेडियो ईस्ट एन वेस्ट 88.4 एफएम का शुभारंभ हो रहा है. इस मौके पर राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के आगमन को लेकर महाविद्यालय में जोरों से तैयारी चल रही है. वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तैयारी में जुटा है. जिसको लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव चौधरी, पुलिस कप्तान हिमांशु ने सदल बल ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज पहुंचकर राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम स्थल से लेकर उनके व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिंदुवार चर्चा करते स्थल का जायजा लिया. डीएम व एसपी ने ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन पटना के चेयरमैन सह कार्यक्रम संयोजक डाॅ रजनीश रंजन के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बन रहे पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, मिनट टू मिनट कार्यक्रम, हेलीपैड, रुट मैप जिस मार्ग से राज्यपाल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे एवं हेलीपैड स्थल पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए अतिथियों के आगमन एवं निर्गमण, शुद्ध पेयजल, संचालन सहित अन्य मंचीय ढांचा निर्माण व अन्य बिंदूओं पर चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन के साथ विचार विमर्श किया. पंडाल संरचना में डी एरिया के निर्माण के लिए एफएम रेडियो के कार्यक्रम निदेशक मुक्तेश्वर मुकेश को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी. इस मौके पर डीएम, एसपी के साथ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय अमित कुमार, ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन