ePaper

बिहरा पटोरी बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

Updated at : 07 Aug 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहरा पटोरी बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

बिहरा पटोरी बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन

सत्तरकटैया . सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग के बिहरा पटोरी बाजार पर गुरुवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. जिसमें कई लोगों के घर व मकान को जमींदोज कर दिया गया और लोग देखते रह गये. सीओ शिखा सिंह के नेतृत्व व थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला की उपस्थिति में भारी संख्या में पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा कई घर को तोड़ा गया और अधिग्रहण की गयी सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया. मालूम हो कि भारत माला परियोजना के तहत अधिग्रहण की गयी जमीन को खाली करने के लिए प्रशासनिक स्तर से कई बार नोटिस किया गया था. जिसके बावजूद कई लोग घर खाली नहीं कर रहे थे. ज़ब प्रशासन ने जेसीबी से मकानों को तोड़ना शुरू किया तब स्थानीय लोग ने सामान हटाना शुरू किया. सीओ ने कहा कि जिन रैयतदारों को भुगतान हो गया है, वे अविलंब जगह खाली करे ताकि सड़क निर्माण कार्य किया जा सके. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन