अभिनेत्री संचिता बासु पहुंची सिमरी, प्रशंसकों में उत्साह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 6:17 PM
अभिनेत्री संचिता बासु पहुंची सिमरी, प्रशंसकों में उत्साह
वेब सीरीज को प्यार देने के लिए दिया धन्यवाद सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) भारत के नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉट स्टार पर अपनी पहली वेब सीरीज से तहलका मचाने वाली जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत महादेवमठ निवासी अभिनेत्री संचिता बासु शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर पहुंची. संचिता बासु पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट जनहित एक्सप्रेस से शनिवार दोपहर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची. प्रशंसकों में दिखा उत्साह शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर पहुंची अभिनेत्री संचिता बासु का स्वागत प्रशंसकों द्वारा फूल-मालाओं से लाद कर किया गया. इस दौरान संचिता बासु जिंदाबाद के नारे से स्टेशन परिसर गूंज उठा. स्टेशन परिसर मे संचिता बासु के संग सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मच गयी. युवा संचिता के संग सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे. वेब सीरीज को प्यार देने के लिए धन्यवाद स्टेशन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए संचिता बासु ने बताया कि मेरी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार को जनता जनार्दन से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए जनता जनार्दन को धन्यवाद देती हूं. संचिता के मुताबिक लोगों की हमेशा से मांग थी कि मै हिंदी प्रोजेक्ट्स करुं. अब उनकी शिकायत मैने खत्म कर दी है. शानविका के किरदार को पसंद कर रहे लोग श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार झकझोर देने वाली कहानी पर बनी है. शो में संचिता बासु के शानविका चौहान का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. फ़िल्म के हीरो धवल ठाकुर के कुलदीप का किरदार भी लोगों को पसंद आ रहा है. धवल ठाकुर फ़िल्म अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के भाई हैं. इस सीरीज में इन्हीं दोनों किशोरों की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे के प्यार करते है. लेकिन जाति अलग होने की वजह से इनके रास्ते अलग हो जाते हैं. यह सीरीज उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










