ePaper

मारपीट करने और 60 हजार रुपए मोबाइल फोन पे से निकाल लेने का आरोप

Updated at : 08 May 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट करने और 60 हजार रुपए मोबाइल फोन पे से निकाल लेने का आरोप

मारपीट करने और 60 हजार रुपए मोबाइल फोन पे से निकाल लेने का आरोप

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गांधीपथ में रहने वाले कुछ लोगों ने शादी की अगुवाई कर रहे एक व्यक्ति को घर में बांधकर मारपीट करने और 60 हजार रुपए मोबाइल फोन पे से निकाल लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला अर्जुन कुमार साह है. अर्जुन साह की पत्नी रंजू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पति लड़का एवं लड़की के बीच शादी की अगुवाई की. दोनों पक्ष को मिलाने के बाद सिंहेश्वर मंदिर में शादी करना फाइनल हुआ, लेकिन सिंहेश्वर मंदिर में दोनों की शादी नहीं हुई. दोनों पक्ष वापस अपने अपने घर चले गये. इसी दौरान लड़की पक्ष के हरिनंदन कुमार, ट्विंकल कुमार, नेहा कुमारी, रंजू कुमारी ने मिलकर मेरे पति को घर में बंद कर दिया और बोला 2 लाख रुपया दो, तब छोड़ेंगे. मेरी बेटी की ज़िंदगी तबाह कर दी. इस दौरान गाली गलौज और मारपीट कर जबरदस्ती मेरे पति के मोबाइल के फोन पे से 60 हजार रुपए की निकासी कर ली. जिसका पूरा सबूत मेरे पास हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन