आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में युवक जख्मी

आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में युवक जख्मी

विज्ञापन

सौरबाजार . आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत से जुड़ा हुआ है व घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के भतरंधा गांव निवासी अगमलाल यादव के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार सहरसा जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत निवासी अपने नाना रामचंद्र यादव के यहां रहता था. जहां उन्हें अपने ही मामा बिट्टू कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी व गोलीबारी की घटना घटित हो गयी. घटना आपसी विवाद में होने के कारण दोनों पक्षों के कोई भी लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. जख्मी सुभाष कुमार को दो गोली लगी है. एक पैर में और दूसरा गर्दन के पास लगा है. घटना के बाद परिजनों ने गुप्त तरीके से रात में ही जख्मी को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना पर सौरबाजार थाना में पदस्थापित एसआई स्वीटी कुमारी ने दल बल के साथ पहुंचकर परिजनों से पूछताछ करने का प्रयास किया. लेकिन परिजनों द्वारा कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है. मामले में सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर दो में आपसी विवाद में मामूली बातों को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. दोनों पक्ष कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. जो भी दोषी होगा उनपर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन