ePaper

शाहीडीह में हो दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का आयोजन

Updated at : 08 May 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
शाहीडीह में हो दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का आयोजन

शाहीडीह में हो दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

शाहीडीह बाबा राज राजेश्वर स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव को सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करने को लेकर सांसद ने भेजा पत्र सहरसा. जिला के नवहट्टा नगर पंचायत के शाहीडीह बाबा राज राजेश्वर स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव को सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल करने को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार मंत्री को पत्र प्रेषित किया. उन्होंने कहा कि सहरसा जिला स्थित नवहट्टा नगर पंचायत के शाहीडीह, बाबा राज राजेश्वर स्थान है. यह स्थान लाखों लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. प्राचीन मंदिरों में से यह एक है. यहां श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु मुंगेर घाट से गंगा जल लाकर बाबा का अभिषेक करते आ रहे हैं. हर साल 108 फीट का कांवर लेकर श्रद्धालु आते हैं. दूर-दूर के श्रद्धालु बाबा के दरबार में भंडारा कराते हैं. स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है. इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन, लोकनृत्य, नाटक, चित्रकला, प्रदर्शनी एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है. स्थानीय लाेगों द्वारा पर्याप्त राशि एकत्रित नहीं हो पाती है. उन्होंने अनुरोध किया कि बाबा राज राजेश्वर स्थान में महोत्सव को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सांस्कृतिक कैलेंडर में शामिल किया जाये एवं वर्ष 2025 में बाबा राज राजेश्वर महोत्सव के आयोजन के लिए राशि निर्गत की जाये. जिससे स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन कर सके. जिससे उनके क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलता रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन