ऑटो व ठेला को टक्कर मार एक दुकान में जा घुसी हाइवा, युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
ऑटो व ठेला को टक्कर मार एक दुकान में जा घुसी हाइवा, युवक घायल

ऑटो व ठेला को टक्कर मार एक दुकान में जा घुसी हाइवा, युवक घायल

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर- सोनवर्षा राज एनएच 107 सड़क मार्ग के पहाड़पुर बाजार के समीप शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा से मॉर्निंग वॉक कर रहा एक युवक घायल हो गया. घटना के संबंध मे बताया जाता हैं कि सिमरी बख्तियारपुर की ओर से आ रही एक हाइवा ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो व ठेला को टक्कर मार एक दुकान में जा घुसी. इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहा एक युवक हाइवा के चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक चकभारो गांव निवासी ज्योतिष कुमार को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन