तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पतरघट . गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पीपरा बस्ती से रविवार की देर शाम एक शराब तस्कर को तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पतरघट पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुअनि प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से पीपरा बस्ती स्थित वार्ड तीन निवासी शराब तस्कर सिकंदर यादव उर्फ सिकेन यादव को उनके घर के समीप से तीन लीटर 250 एमएल देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










