49 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

49 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बेलहर. थाना क्षेत्र के धनजोरवा कुशवाहा गांव के बीच नहर स्थित पुल के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 49 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में सअनि गणपत कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर बेचने के लिए जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जब उक्त पुल के पास पहुंचा तो एक बाइक से एक व्यक्ति अपने पीठ पर एक बैग लेकर आ रहा था, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया. जांच में 49 लीटर शराब बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया. वहीं शराब ले जा रहे संग्रामपुर गांव के नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछने पर बताया गया कि अम्माटांड़ गांव से शराब ला रहे थे. जो संग्रामपुर अपने घर बेचने के लिए ले जा रहे थे. गिरफ्तार नीतीश कुमार को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




