तीन लाख नगद व सात लाख का किराना सामान, कपड़ा जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
तीन लाख नगद व सात लाख का किराना सामान, कपड़ा जलकर राख

नगर निगम क्षेत्र के सराही वार्ड 39 में मंगलवार की देर रात्रि लगभग दो बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 10 लाख रुपये की क्षति हुई है.

विज्ञापन

बिजली के शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान व घर में लगी आग

सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के सराही वार्ड 39 में मंगलवार की देर रात्रि लगभग दो बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 10 लाख रुपये की क्षति हुई है. आग किराना दुकान एवं एक घर में लगी. जिसमें लगभग 10 लाख का सामान व नगद जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी. तत्काल अग्निशमन विभाग के सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पीड़ित दुकानदार सुरेश प्रसाद अंबुज ने बताया कि वे भाड़े के मकान में किराना दुकान चलाते हैं. वहीं दुकान के पीछे आवास में सपरिवार रहते भी थे. मंगलवार की देर रात्रि अचानक दुकान में आग लग गयी. आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन तबतक दुकान का सभी समान, रैक, काउंटर, फ्रिज सहित नगद राशि भी जल गयी. उन्होंने कहा कि दुकान के पीछे उनके आवास का एक कमरा में भी आग पकड़ लेने से कपड़ा, बिछावन के साथ ही नगद रुपये भी जल गया. उन्होंने बताया कि दुकान में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद एवं घर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये कुल लगभग तीन लाख रुपये नगद जलकर राख हो गया. साथ ही लगभग सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. इस बाबत पीड़ित ने सदर थाना व अंचलाधिकारी को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है. अग्निशमन दल में प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, प्रधान अग्निक अशोक कुमार, अग्निक चालक विनीत कुमार, अग्निक चालक राजेश रंजन, राम कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन