अविलंब फसल क्षति की जांच के लिए जिलास्तर पर बनानी चाहिए कमेटीः डॉ अजय कुमार सिंह

Updated:
विज्ञापन
अविलंब फसल क्षति की जांच के लिए जिलास्तर पर बनानी चाहिए कमेटीः डॉ अजय कुमार सिंह

अविलंब फसल क्षति की जांच के लिए जिलास्तर पर बनानी चाहिए कमेटीः

विज्ञापन

सहरसा . असमय आंधी, भारी बारिश व ओलावृष्टि व तूफान से किसानों की हुई क्षति को लेकर विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री व आपदा प्रबंधन मंत्री से फसल क्षति देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य सहित सहरसा, मधेपुरा, सुपौल में असमय आंधी, भारी बारिश व ओलावृष्टि व तूफान से किसानों के पके हुए गेहूं, मक्के व मूंग की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. ऐसे में किसान करें भी तो क्या करें. किसान अपने व अपने परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की पढाई-लिखाई, बेटी की शादी सब के लिए खेती किसानी पर ही आश्रित रहते हैं. ऐसे में किसानों के पास कुछ नहीं बचा है. कोसी क्षेत्र में छोटी जोत के किसान अधिक संख्या में है एवं उनके जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन कृषि है. डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री से आग्रह करते कहा कि अपने स्तर से जांच कराकर किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अनुदान स्वरुप फसल क्षति मुआवजा दिलवाने की दिशा में कारगर कदम उठाये. जिससे बिहार सहित सहरसा, मधेपुरा, सुपौल के हताश व निराश हुए किसानों को फसल क्षति अनुदान का लाभ मिल सके. सरकार को अविलंब फसल क्षति की जांच के लिए जिलास्तर पर कमेटी बनानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन