अनियंत्रित बाइक अॉटो में टकरायी, दो सवार जख्मी

Published at :19 May 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक अॉटो में टकरायी, दो सवार जख्मी

कहरा : सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के बलुवाहा बिसनपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर जा रही बाइक अनियंत्रित हो सामने से आ मालवाहक ऑटो से टकरा गयी. घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए निजी […]

विज्ञापन

कहरा : सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के बलुवाहा बिसनपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर जा रही बाइक अनियंत्रित हो सामने से आ मालवाहक ऑटो से टकरा गयी. घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक भेजा गया है. जबकि चालक ऑटो लेकर भाग गया. स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों में एक सहरसा निवासी सोनू कुमार और दूसरा सिमरी बख्तियारपुर निवासी राहुल कुमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन