मुख्यालय में नहीं रहते हैं अधिकारी, परेशानी

सौरबाजार : प्रखंड मुख्यालय में कार्यालय अवधि में दर्शन के बाद आवासीय परिसर में रहना मुनासिब नहीं समझते हैं अधिकारी. फलस्वरूप प्रखंडवासियों को अपातकालीन स्थिति में घंटों देर तक इंतजार करने के बाद अधिकारियों का दीदार हो पाता है. तब तक हरेक मुसीबतों से पुलिस प्रशासन को जूझना पड़ता है. खासकर इन दिनों आम बातों […]
सौरबाजार : प्रखंड मुख्यालय में कार्यालय अवधि में दर्शन के बाद आवासीय परिसर में रहना मुनासिब नहीं समझते हैं अधिकारी. फलस्वरूप प्रखंडवासियों को अपातकालीन स्थिति में घंटों देर तक इंतजार करने के बाद अधिकारियों का दीदार हो पाता है. तब तक हरेक मुसीबतों से पुलिस प्रशासन को जूझना पड़ता है. खासकर इन दिनों आम बातों को लेकर सड़क जाम आंदोलन को लेकर यातायात बाधित करने की समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस को मशक्कत करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है,
लेकिन प्रखंड प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद घंटों देर के बाद आंदोलन स्थल पर पहुंच कर अपना कोरम पूरी कर अपने कर्तव्यों का इति श्री कर लेते हैं. इधर, रख रखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील अधिकारियों का आवासीय परिसर वर्षों से मरम्मत के इंतजार में चोरों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है. आये दिन प्रखंड परिसर में कुछ न कुछ चोरी की घटना घटित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




