झगड़ा छुड़ाया, तो लूट ली दुकान

Published at :18 May 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा छुड़ाया, तो लूट ली दुकान

सिमरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवा हाट ओपी अंतर्गत बसंतपुर में पान व्यापारी को कुछ लोगों के बीच झगड़ा छुड़वाने का खामियाजा अपनी दुकान लुटवा कर भुगतना पड़ा. थाना को दिये आवेदन में पान दुकानदार संतोष यादव ने कहा है कि बीते 15 मई को आठ बजे मैं अपने बसंतपुर चौक स्थित दुकान पर […]

विज्ञापन

सिमरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवा हाट ओपी अंतर्गत बसंतपुर में पान व्यापारी को कुछ लोगों के बीच झगड़ा छुड़वाने का खामियाजा अपनी दुकान लुटवा कर भुगतना पड़ा. थाना को दिये आवेदन में पान दुकानदार संतोष यादव ने कहा है कि बीते 15 मई को आठ बजे मैं अपने बसंतपुर चौक स्थित दुकान पर था. मेरी दुकान पर सोनपुरा निवासी मो सोनी, मो तौसीफ, मो जलाल और मो सनोवर पान खाने आये. इसी बीच गांव के ही रविशंकर यादव मेरे चारों ग्राहकों को दारू के नशे में कहने लगा कि इस चौक पर पान खाने क्यों आते हो. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और बात गाली गलौज पर पहुंच गयी.

इसके बाद मेरी दुकान के बगल के दुकानदार नवल यादव के दुकान से तराजू तोड़ कर रविशंकर यादव ने मारपीट करना शुरू कर दिया. मैरे बीच बचाव करने पर सभी ग्राहकों को खदेड़ कर भगा दिया. चारों ग्राहकों को भगाने के बाद रवि शंकर यादव, पिंटू यादव, जगदेव यादव, रंजीत यादव सभी लाठी डंडा के साथ आये और कहा कि सभी कहां है.

उस पर रवि शंकर यादव ने कहा कि संतोष यादव ने सभी को भगा दिया. जिस पर जगदेव यादव ने कहा कि इसी को मारो और दुकान लूट लो और सब कुछ तोड़ दो. जगदेव यादव के हाथ में लाठी, रविशंकर एवं पिंटू यादव के हाथ में थ्रीनट एवं रंजीत यादव के हाथ में फरसा था. जिसके बाद सभी जगदेव यादव के बाद पर मेरी दुकान में तोड़फोड़ करने लगे और दुकान में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, फ्रीज एवं अन्य सामान को चोट पहुंचाकर क्षति पहुंचा दिया. मेरे साथ भी हाथापाई की. फिर मेरे गले से सोने का चेन छीन लिया और मेरे बक्सा से पिंटू यादव पांच सौ रुपये निकाल लिया तथा जगदेव यादव और रंजीत यादव ने दुकान से दस हजार का माल लूट लिया. इस संबंध में बलवा हाट ओपीअध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन