छह शराबी चढ़े पुलिस के हत्थे

सहरसा : शराब पीकर देर रात सड़क पर घूमना छह शराबियों को महंगा पड़ा. सदर थाना पुलिस ने गांधी पथ से पांच व जिला स्कूल के समीप से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान सभी के नशे में होने की पुष्टि हुई है. सदर थानाध्यक्ष पुनि भाई भरत कुमार ने बताया कि […]
सहरसा : शराब पीकर देर रात सड़क पर घूमना छह शराबियों को महंगा पड़ा. सदर थाना पुलिस ने गांधी पथ से पांच व जिला स्कूल के समीप से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान सभी के नशे में होने की पुष्टि हुई है. सदर थानाध्यक्ष पुनि भाई भरत कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर व शराबबंदी के शत प्रतिशत पालन के लिए विशेष सख्ती बरती जा रही है.
गश्ती के दौरान गांधी पथ अशोक सिनेमा के पास से पांच शराबी वार्ड नंबर 21 निवासी पंकज कुमार, कुमोद कुमार, सहरसा बस्ती निवासी मो रब्बान, मछली मार्केट निवासी किशन कुमार, सराही निवासी कुंदन दास व जिला स्कूल के पास से सहरसा बस्ती निवासी मो जमीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




