सहरसा : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

Published at :12 May 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

सिमरी/बनमा : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बनमा ओपी अंतर्गत सरबेला पंचायत के रंगिनिया बहियार में गुरुवार की सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मकई के खेत के बीच गेहूं की कटी फसल वाली खेत में पड़ा था. वहीं खेत में शव […]

विज्ञापन

सिमरी/बनमा : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बनमा ओपी अंतर्गत सरबेला पंचायत के रंगिनिया बहियार में गुरुवार की सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मकई के खेत के बीच गेहूं की कटी फसल वाली खेत में पड़ा था.

वहीं खेत में शव होने की खबर इलाके में फैलते ही देखनेवालों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. घटना की सूचना पर बनमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं दोपहर बाद मृतका की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के खम्हौती गांव निवासी स्व दिनेश यादव की पत्नी रूणा देवी के रूप में की गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका खम्हौती गांव से अपने मायके बनमा ओपी के मुंदीचक जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में घटना घटित हुई.
आंख फोड़ डाली : गुरुवार सुबह बनमा के रंगीनियां बहियार में मिले महिला के शव को देख कर हर कोई स्तब्ध है. हमलावरों ने मृतका के साथ इस कदर बेरहमी दिखायी है कि शव को देख कर सभी के रोंगटे खड़े हो गये. शव को देख कर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतका के साथ पहले दुष्कर्म किया. फिर उसकी हत्या कर बेरहमी से उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु डाल कर अंदर के हिस्से को बाहर निकाल दिया तथा उसके बाद उसकी एक आंख को भी फोड़ डाली. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के पिता मुंदीचक गांव निवासी दुखी यादव बनमा ओपी पहुंचे. जहां शव की पहचान कर बताया कि सुबह बेटी के घर खम्हौती से नतीनी का फोन आया कि मां मुंदीचक गयी थी.
सहरसा : दुष्कर्म के…
वहीं क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर जब यहां पहुंचा तो देखा की मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी है. उन्होंने इस हत्या के पीछे बेटी के संबंधियों का हाथ होने की आशंका जतायी है. मृतका काे एक बेटा व तीन बेटी है. वहीं घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नवपदस्थापित सर्किल इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है और हमलावरों ने बेरहमी से हत्या की है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पिता के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होंगे.
निकाल दी अंतड़ियां, फोड़ दी आंख
अर्धनग्न अवस्था में मकई के खेत के बीच गेहूं
की कटी फसल के बीच पड़ा मिला शव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन