ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

नवहट्टा : प्रखंड के कासिमपुर पंचायत के महादलित महिलाओं ने हेमपुर मुसहरी में ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में हंगामा किया व ताड़ी को इधर उधर फेंक दिया. कासिमपुर के पंचायत समिति सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में कासिमपुर पंचायत में मद्य निषेध अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया. इस जागरुकता के मद्देनजर […]
नवहट्टा : प्रखंड के कासिमपुर पंचायत के महादलित महिलाओं ने हेमपुर मुसहरी में ताड़ी बेच रहे दुकानदार के विरोध में हंगामा किया व ताड़ी को इधर उधर फेंक दिया. कासिमपुर के पंचायत समिति सदस्य संतोष सिंह के नेतृत्व में कासिमपुर पंचायत में मद्य निषेध अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया.
इस जागरुकता के मद्देनजर कासिमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुधवार को त्रिखुटी मुसहरी की महिला व उसके परिजन रुपेश सदा, फुकना देवी, मुसन सदा, पप्पी देवी, कंचन शर्मा, बबीता देवी, सुकनी देवी सहित अन्य ने हेमपुर मुसहरी में चल रहे ताड़ी की दुकान में तोड़फोड़ करते ताड़ी को को इधर उधर फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




