टेंपो से 84 बोतल शराब जब्त चालक िगरफ्तार

Published at :11 May 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो से 84 बोतल शराब जब्त चालक िगरफ्तार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर सदर थानाध्यक्ष भाई भरत के नेतत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात एक टेंपो से सात बैग में 84 बोतल शराब ले जा रहे टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है. […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर सदर थानाध्यक्ष भाई भरत के नेतत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात एक टेंपो से सात बैग में 84 बोतल शराब ले जा रहे टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि ट्रेन के माध्यम से शराब आती है. मंगलवार को सूचना मिली कि जनसेवा एक्सप्रेस से सात बैग में हरियाणा निर्मित शराब लायी जा रही है.

सूचना पर चांदनी चौक पर जाल बिछाया गया. कारोबारी टैंपों से शराब लेकर जा रहा था. जांच के दौरान शराब पकड़ा गया. टैंपों चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं टैंपों पर सवार दो युवक को भी हिरासत में लिया गया है. जो खुद को यात्री बता रहा है. दोनों युवकों से पूछताछ व चरित्र की जानकारी ली जा रही है.

गुप्त सूचना मिलने पर पुिलस ने चांदनी चौक पर की कार्रवाई
टेंपो पर सवार दो युवकों को भी लिया हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन