ऑटो पलटने से महिला समेत पांच जख्मी

Published at :11 May 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से महिला समेत पांच जख्मी

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के चकला गांव व चंदौर गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो के पलटने से एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ऑटो पर सवार यात्री सहरसा की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में चकला गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने […]

विज्ञापन

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के चकला गांव व चंदौर गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो के पलटने से एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ऑटो पर सवार यात्री सहरसा की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में चकला गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से दो व्यक्ति दिलीप यादव व सुधीर यादव (दोनों सूहथ गांव निवासी) जख्मी हो गये.

जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. दूसरी ओर चंदौर गांव स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो के पलटने से एक महिला, एक बच्ची व एक व्यक्ति सिकंदर शर्मा (मंगला गांव निवासी) जुबैदा परवीन व उसकी पुत्री सजराना खातून (शाहपुर गांव निवासी) जख्मी हो गये. तीनों जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय पीएचसी से रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो बीआर 43पी – 4466 बीआर 19 जे-5124 को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन