दिल्ली के लिए समर स्पेशल सोमवार व शुक्रवार को

सहरसा : सहरसा से आनंदबिहार के लिए ग्रीष्मकालीन (समर) स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को खुलेगी. इसी तरह आनंदविहार से सहरसा के लिए ट्रेन की वापसी प्रत्येक गुरुवार व रविवार को होगी. सीनियर डीसीएम बिरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन 04424 का समय रात के साढ़े […]
सहरसा : सहरसा से आनंदबिहार के लिए ग्रीष्मकालीन (समर) स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को खुलेगी. इसी तरह आनंदविहार से सहरसा के लिए ट्रेन की वापसी प्रत्येक गुरुवार व रविवार को होगी. सीनियर डीसीएम बिरेंद्र कुमार ने बताया कि सहरसा से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन 04424 का समय रात के साढ़े आठ बजे होगा.
जो विभिन्न स्टेशनों पर रूकती हुई अगले दिन रात के 10 बजकर 40 मिनट पर आनंदविहार पहुंचेगी. आनंदविहार से सुबह 5.15 बजे खुलने वाली ट्रेन 04425 दूसरे दिन 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि अगले आदेश तक चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन कुल 19 बॉगियों की होगी. जिसमें 13 स्लीपर, चार सामान्य व दो एसएलआर की बॉगियां होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




