घायल की मौत पर किया रोड जाम

Published at :09 May 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
घायल की मौत पर किया रोड जाम

प्रदर्शन. मारपीट में जख्मी हो गया था रामरेख राय, शव मिलने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के शंकरपुर में बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी रामरेख राय की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को बलवाहाट […]

विज्ञापन

प्रदर्शन. मारपीट में जख्मी हो गया था रामरेख राय, शव मिलने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के शंकरपुर में बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी रामरेख राय की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को बलवाहाट चौक पर रख कर सिमरी बख्तियारपुर-बरियाही एनएच 107 को लगभग दो घंटों तक जाम कर दिया. जिससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बताया जाता है कि बलवाहाट के शंकरपुर में महिलाओं के बीच हुए विवाद को शांत कराने गये अपने चाचा को मुखाग्नि देकर कर्ता बने युवक रामरेख राय सहित उनके परिजनों को कुछ लोगों ने बीते गुरुवार शाम को पीट-पीटकर घायल कर दिया.
जिन्हें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया. वहीं सहरसा में स्थिति में सुधार नहीं होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने कर्ता रामरेख की गंभीर हालत देख उसे पटना के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने उसकी नाजुक हालत को देख तत्काल उसे स्थानीय निजी हॉस्पिटल में भरती कराया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेज दिया गया. वहीं सिलीगुड़ी से सहरसा लौटने के क्रम में कर्ता रामरेख राय की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह बलवा हाट चौक को जाम कर दिया और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये.
आक्रोशित लोगों की मांग थी कि घटना में संलिप्त आरोपितों की जल्द-से-जल्द गिरफ्तारी हो. इसके साथ ही सरकार की ओर से मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाये. वहीं जाम की सूचना पर बलवा हाट ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार और अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने जाम स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शकारियों से बात की.
लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारी डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ सुमन प्रसाद साह और डीएसपी अजय नारायण यादव ने जामस्थल पर पहुंच कर प्रदर्शकारियों से बात की. जिसके बाद जाम समाप्त हुआ. वही इस संबंध में डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताता कि घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई होगी. स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को सजा दिलायी जायेगी.
बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी का पटना में चल रहा था इलाज
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
बलवाहाट अंतर्गत शंकरपुर में बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में रविवार को घायल रामरेख राय की मौत हो जाने के बाद रामरेख के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. रामरेख की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची. तब से रामरेख की पत्नी सविता देवी का रो रो कर बुरा हाल है. फफकते हुए सविता देवी कहती है कि हो बाबू, अब कैना जिबै.
वहीं अपने पापा के मौत की खबर से रामरेख के बच्चों के भी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे. रामरेख की पत्नी सविता देवी कहती है कि अब कै हम्मर बच्चा के पालनहार होते. मृतक रामरेख राय को दो लड़का हरिदर्शन, शिवशक्ति और एक लड़की शिवांशु है. वहीं मृतक की बहन रतन देवी और मां फुलिया देवी की भी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे. मृतक के पिता नंदलाल राय की भी बेटे की मौत से आंखे नम है. रुंधे गले से बताते हैं कि लाखों में एक था रामरेख, एक अनहोनी ने पूरे घर को उजाड़ दिया.
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
बलवाहाट अंतर्गत शंकरपुर में बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में रविवार को घायल रामरेख राय की मौत हो जाने के बाद रामरेख के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. रामरेख की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची. तब से रामरेख की पत्नी सविता देवी का रो रो कर बुरा हाल है. फफकते हुए सविता देवी कहती है कि हो बाबू,
अब कैना जिबै. वहीं अपने पापा के मौत की खबर से रामरेख के बच्चों के भी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे. रामरेख की पत्नी सविता देवी कहती है कि अब कै हम्मर बच्चा के पालनहार होते. मृतक रामरेख राय को दो लड़का हरिदर्शन, शिवशक्ति और एक लड़की शिवांशु है. वहीं मृतक की बहन रतन देवी और मां फुलिया देवी की भी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे. मृतक के पिता नंदलाल राय की भी बेटे की मौत से आंखे नम है. रुंधे गले से बताते हैं कि लाखों में एक था रामरेख, एक अनहोनी ने पूरे घर को उजाड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन