फंदा लगा कर युवक ने की आत्महत्या

Published at :05 May 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
फंदा लगा कर युवक ने की आत्महत्या

दुखद. पिछले मार्च में हुई थी विक्षिप्त युवक की शादी गौरा टोला निवासी चंदन कुमार ने बंसबिट्टी में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था. सौरबाजार : सौरबाजारथाना क्षेत्र के सूहथ पंचायत के गौरा टोला निवासी जय किशोर साह के 22 वर्षीय पुत्र ने बीते मंगलवार की शाम […]

विज्ञापन

दुखद. पिछले मार्च में हुई थी विक्षिप्त युवक की शादी

गौरा टोला निवासी चंदन कुमार ने बंसबिट्टी में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास
किया था.
सौरबाजार : सौरबाजारथाना क्षेत्र के सूहथ पंचायत के गौरा टोला निवासी जय किशोर साह के 22 वर्षीय पुत्र ने बीते मंगलवार की शाम गांव के ही बसबिट्टी में गले में गमछा लगा कर आत्महत्या कर ली.
मृतक युवक चंदन कुमार साह विक्षिप्त था. उसका उपचार चल रहा था. बीते माह मार्च में उसकी शादी पतरघट ओपी क्षेत्र के पिपरा गांव में सीमा कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद भी युवक की स्थिति में कोई सुधार नहीं था. इस दौरान उसने एक बार छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. लेकिन सुरक्षित बच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. आवश्यक तहकीकात में जुट गये. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है. परिजनों के मुताबिक, चंदन की नवविवाहिता पत्नी सीमा भी बहरहाल अपने पीहर में रहकर पति का देख भाल कर रही थी. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हरेक बिंदु पर बारीकी से अनुसंधान किया जा रहा है. वास्तविकता सामने आते ही ठोस कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन