छात्राअों की शिकायत पर प्रधानाध्यापक बदला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

शिकायत के बाद डीपीओ ने की विद्यालय की जांच योजनाअों से वंचित छात्राअों को आश्वासन छात्राअों ने की थी तालाबंदी, जिला में भी की थी शिकायत कहरा : बुधवार को प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह डीपीओ दिनेश चंद्र देव फूलदाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव की छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभुनाथ झा पर लगाये आरोप […]
विज्ञापन
शिकायत के बाद डीपीओ ने की विद्यालय की जांच
योजनाअों से वंचित छात्राअों को आश्वासन
छात्राअों ने की थी तालाबंदी, जिला में भी की थी शिकायत
कहरा : बुधवार को प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह डीपीओ दिनेश चंद्र देव फूलदाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव की छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभुनाथ झा पर लगाये आरोप एवं उचित कार्रवाई तक विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों को बाधित करने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे व छात्राओं की समस्या सुनी.
उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुचारु बनाने एवं छात्राओं के आक्रोश के आलोक में विद्यालय के ही वरीय शिक्षिका सुमित्रा देवी को प्रधानाध्यापक बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मालूम हो विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक शंभुनाथ झा द्वारा विद्यालय में बराबर आने के बावजूद कई छात्राओं को विद्यालय द्वारा संचालित कई विकास योजना से रोक दिया गया था. इस कारण विद्यालय की छात्राएं जिला मुख्यालय में
भी कई वरीय अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई के लिए गयी थी. कोई कार्रवाई नहीं देख विद्यालय की छात्राएं मंगलवार को विद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर शैक्षणिक कार्य को बाधित कर दिया. जिसके आलोक में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय पहुंच डीपीओ द्वारा यह कार्रवाई की गयी. वही वंचित योजनाओं के प्रति भी छात्राओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




