गोलबारी में महिला सहित तीन जख्मी

Published at :03 May 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
गोलबारी में महिला सहित तीन जख्मी

घटना. पदमपुरा में जमीन विवाद में चली गोली बैजनाथपुर : बैजनाथपुर, थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत पदमपुरा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, वर्षों पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को […]

विज्ञापन

घटना. पदमपुरा में जमीन विवाद में चली गोली

बैजनाथपुर : बैजनाथपुर, थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत पदमपुरा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, वर्षों पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
पुलिस प्रशासन की लापरवाही से मंगलवार को विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना में दीपनारायण यादव, पड़ोसी आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी व उसके 14 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना के घंटों देर बीत जाने के बाद बैजनाथ पुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. फलस्वरूप ग्रामीणों के बीच आक्रोश बना हुआ था. घटना में जख्मी में दीपनारायण यादव का स्थानीय पीएचसी सौर बाजार में इलाज किये जाने की सूचना है, जबकि सुनीता देवी व उसके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया है.
बताया जाता है कि पुलिस की उदासीनता के कारण बीते रविवार की देर शाम खजूरी रेलवे ढ़ाला के समीप धनंजय कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया था. जिसका अब तक पुलिस उद्भेदन करने में विफल रही है. पुलिसिया कार्रवाई से बैजनाथ पुर पुलिस शिविर क्षेत्र के लोगों के बीच आक्रोश पनपने लगा है. मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में जख्मी दीपनारायण यादव के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बैजनाथ पुर पुलिस शिविर प्रभारी को अाशंका जताते हुए आवेदन देने गया था, जिसे लेने से इंकार कर दिया था. मिली जानकारी के अनुसार घटना में संलिप्त एक बाईक (बिना नंबर की व हीरो) को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है. समाचार लिखे जाने तक किसी भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. आम जनों के मुताबिक पुलिस प्रशासन समय रहते सजग रहती तो घटना को टाला जा सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन