बाइक सवार को पीछे से मारी गोली, जख्मी

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजुरी निवासी राजकिशोर यादव के 30 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार यादव को बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जिां नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी […]
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजुरी निवासी राजकिशोर यादव के 30 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार यादव को बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जिां नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को बैजनाथपुर-खजुरी मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ढ़ाला समीप अपराधियों ने राजकिशोर पर पीछे से गोली चला दी,
जो राजकिशोर के पेट के दायें हिस्से मे लगी. बैजनाथपुर पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शक के आधार पर पूछताछ के लिए स्थानीय रामबहादुर यादव के पुत्र मिथुन कुमार को घर से गिरफ्तार कर ली है. जख्मी युवक की पत्नी हीना देवी ने बताया कि छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी. उसके पति को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. मजदूर वर्ग के व्यक्ति होने के नाते मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को रविवार की रात ही गिरफ्तार किया गया है. जिसे पूछताछ के बाद सोमवार की शाम छोड़ दिया गया. जख्मी युवक ने फर्द बयान में किसी का नाम नही बताया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके पेट से गोली निकल चुकी है. अभी उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




