भाजपा नेता की दुकान से सवा लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप है लोहे की दुकान हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम कर्मी के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज सहरसा : भाजपा नगर प्रवक्ता विजय गुप्ता के सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी के समीप लोहा गोदाम गुप्ता ब्रदर्स से रविवार की देर शाम बाइक सवार […]
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप है लोहे की दुकान
हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
कर्मी के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज
सहरसा : भाजपा नगर प्रवक्ता विजय गुप्ता के सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी के समीप लोहा गोदाम गुप्ता ब्रदर्स से रविवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग सवा लाख रुपये लूट लिये. घटना की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत, सब इंस्पेक्टर नीतेश कुमार, पैंथर जवान सहित अन्य पुलिस बलों ने घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात की. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही.
इस संबंध में व्यवसायी के कर्मचारी कन्हैया कुमार ने बताया कि वह रविवार की संध्या गोदाम पर हिसाब कर रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर छह नकाबपोश अपराधी पहुंचे. जिसमें हथियार लैस तीन अपराधी कांउटर पर पहुंचे और एक अपराधी ने उसके सिर पर हथियार सटा दिया. बाकी दोनों अपराधियों ने अन्य कर्मचारियों को हथियार सटा दिया और लगभग सवा लाख रुपये लूट कर भाग गये. भागने के क्रम में पीछा करने पर अपराधियों ने गोदाम के दरवाजे पर फायर किया. भागते हुए उसका मोबाइल फोन भी ले लिया. कर्मी के अनुसार, बिना नंबर की अपाचे और पल्सर पर सवार अपराधी बरियाही की ओर चले गये. भाजपा नेता के गोदाम में लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, माधव चौधरी, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह, महताब आरिफ सहित अन्य श्री गुप्ता के गोदाम पहुंच थानाध्यक्ष से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. मालूम हो कि भाजपा नेता का तिवारी टोला, महावीर चौक, कहरा कुटी पर दुकान व गोदाम है. इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के उद्भेदन के लिए कई लोग पुलिस के रडार पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




