भाजपा ने जन्म शताब्दी समारोह मनाया

Published at :01 May 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने जन्म शताब्दी समारोह मनाया

नवहट्टा : प्रखंड के कला भवन में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर भाजपा महिषी विधान सभा विस्तारक एक दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. प्रशिक्षण की शुरुआत भाजपा के झंडोत्तोलन से की गयी. प्रदेश प्रभारी रामनरेश सिंह ने कहा आप अपनी ज़िन्दगी के पन्द्रह दिन पार्टी […]

विज्ञापन

नवहट्टा : प्रखंड के कला भवन में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर भाजपा महिषी विधान सभा विस्तारक एक दिवसीय प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. प्रशिक्षण की शुरुआत भाजपा के झंडोत्तोलन से की गयी.

प्रदेश प्रभारी रामनरेश सिंह ने कहा आप अपनी ज़िन्दगी के पन्द्रह दिन पार्टी के लिए दें. गांव, टोला व पंचायत में जायें. जहां हमारा संगठन कमजोर है.
वहां जाकर केन्द्र सरकार के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य अभी से शुरू कर दे. मौके पर जिलाधयक्ष नीरज गुप्ता, डॉ रामनरेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नीर गुप्ता, पूर्व विधायक संजीव झा, हिरेन्द कुमार मिश्र हीरा, सुबोध राय, प्रवीण आनंद, सुरेंद्र यादव, नीरज गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर लाजवंती झा ,नवहट्टा मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक, महिषी प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर भारती, मनोज यादव, सुजीत झा, महामंत्री अजय कुमार चौधरी, संदीप जायसवाल, अजय कुमार सिंह बैजु, रवीन्द्र साह, दिनेश वर्मा, वालाजी ,पंकज झा, पंकज ठाकुर, गंगा राय, वीएन सहनी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन