छात्र का अपहरण, बरामद

Published at :30 Apr 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र का अपहरण, बरामद

अपराध. शनिवार को दिनदहाड़े हुई घटना सदर थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े छात्र के अपहरण का मामला सामने आया. घड़ी का चेन ठीक कराने आये छात्र का अपराधियों ने चार पहिया वाहन से अपहरण कर लिया था. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को बरामद कर लिया. सहरसा : सदर […]

विज्ञापन

अपराध. शनिवार को दिनदहाड़े हुई घटना

सदर थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े छात्र के अपहरण का मामला सामने आया. घड़ी का चेन ठीक कराने आये छात्र का अपराधियों ने चार पहिया वाहन से अपहरण कर लिया था. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को बरामद कर लिया.
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड में शनिवार को घड़ी में चेन लगाने आये पूरब बाजार निवासी मो लाल के पुत्र ग्यारहवीं के छात्र मो सरफराज उर्फ सोनू का दिनदहाड़े चारपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहृत के पिता ने बताया कि अचानक पुत्र के मोबाइल से फोन आया कि मुझे कुछ लोग जबरदस्ती वाहन में लेकर जा रहे हैं और मेरे साथ मारपीट कर रहा है.
पिता ने बताया कि पुत्र ने फोन पर बताया कि बदमाशों ने उनका एक मोबाइल छीन लिया है और एक मोबाइल वह किसी तरह उनलोगों से छुपा कर रखे हुआ है. बातचीत के बाद वह मोबाइल बंद कर लेता है. मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस ने छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए बदमाशों के जाने के दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस ने छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए बदमाशों के जाने के दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर के समीप से बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि छापेमारी में सदर थाना के सअनि शंभू कुमार सहित अन्य शामिल थे.
कहीं प्रेम प्रसंग का तो नहीं है मामला
छात्र के अपहरण की बात सामने आते ही लोगों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार अपहृत छात्र सिमरी बख्तियारपुर स्थित किसी कॉलेज से ग्यारहवीं कर रहा है और शहर में कई जगह ट्यूशन पढ़ता है. पिता ने भी प्रेम प्रसंग की बात पर अंदेशा जताया है. दिन दहाड़े मुख्य बाजार से अपहरण की बात सामने आने के बाद लोग सकते में हैं और पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि अपहरण के बाद उसने सहायता के लिए जरूर मदद मांगी होगी.
यदि पुलिस गश्ती होती तो शायद वह अपहरणकर्ता के चंगुल से बच सकता था, जबकि शंकर चौक, प्रशांत मोड़, पूरब बाजार, थाना चौक, गंगजला चौक पर यातायात व्यवस्था में तैनात जवान मौजूद रहते हैं. छात्र गुहार लगाता तो जरूर कोई न कोई मदद करता और अपहर्ता पकड़ा जाता.
बोले थानाध्यक्ष
आवेदन मिला है. प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. छात्र को त्वरित कार्रवाई करते सौरबाजार थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
भाई भरत, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन