दरवाजे से ट्रैक्टर व ट्रॉली की चोरी, दिया आवेदन

Published at :29 Apr 2017 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
दरवाजे से ट्रैक्टर व ट्रॉली की चोरी, दिया आवेदन

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित रामचंदर टोला वार्ड नंबर सात निवासी मिलो यादव ने बीते 25 अप्रैल को रात्रि करीब दो बजे दरवाजे से डाला सहित टैक्ट्रर की चोरी को लेकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में कहा है […]

विज्ञापन

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित रामचंदर टोला वार्ड नंबर सात निवासी मिलो यादव ने बीते 25 अप्रैल को रात्रि करीब दो बजे दरवाजे से डाला सहित टैक्ट्रर की चोरी को लेकर बैजनाथपुर पुलिस शिविर में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है.

दिये आवेदन में कहा है कि मैं अपने दो लड़की की शादी को लेकर परेशान था. स्थानीय बंसल कुमार, नरेश यादव, नीरज कुमार यादव, राहुल कुमार यादव सभी मिल कर हमारे साथ में बिजली विभाग में कार्य किया करता था. जिसको लेकर पहले से धमकी भी दिया करता था और पहले से मेरा टैक्ट्रर भी चलाया करता था. बीते 24 अप्रैल को शादी के लिए दो जगहों से बरात आयी. बंसल यादव ने बरात के साथ मारपीट की. 25 अप्रैल की रात्रि में टैक्ट्रर बीआर 43 जी 4144 लेकर फरार हो गया. पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन