बिहार : सहरसा में पिकअप वैन के हॉर्न से भड़की गाय, ड्राइवर को पीटकर फोड़ दी आंख

Published at :28 Apr 2017 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में पिकअप वैन के हॉर्न से भड़की गाय, ड्राइवर को पीटकर फोड़ दी आंख

सहरसा : बिहार के सहरसा में स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप गाड़ी के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक द्वारा ड्राइवर के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर आंख फोड़ देने तथा ड्राइवर की जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लेने का एक मामला सामने आया है. गंभीर […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में स्थानीय थाना क्षेत्र के मैना गांव स्थित एक पिकअप गाड़ी के हॉर्न से गाय के भड़कने पर मवेशी पालक द्वारा ड्राइवर के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर आंख फोड़ देने तथा ड्राइवर की जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लेने का एक मामला सामने आया है. गंभीर हालत में ड्राइवर को स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उचित इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बिहार : गोपालगंज में दो पक्षों के बीच विवाद में गोलीबारी, 4 जख्मी, लालू के रिश्तेदारों पर लगा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत बोचाही गांव निवासी गणेश मंडल गुरूवार देर शाम पिकअप गाड़ी बीआर 10 जीए 4204 चलाते हुए सहरसा से अपने घर वापस लौट रहे थे. मैना गांव के निकट सामने से आ रही गाय को देख हॉर्न बजाना शुरू किया. जिस पर गाय भड़क गयी. गाय के भड़कते ही मवेशी पालक पड़डिया पंचायत स्थित मैना गांव निवासी रामदुलार यादव ने गाड़ी चालक के पास पहुंच कर जान मारने की नियत से लाठी की नोंक से आंखों पर वार कर आंख फोड़ दिया. इसके बाद जेब मे रखे दस हजार रुपये निकाल लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. फर्द बयान आते ही मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन