शिक्षकों ने घूम-घूम कर बंद कराया स्कूल

Published at :28 Apr 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने घूम-घूम कर बंद कराया स्कूल

सिमरी : समान काम के बदले समान वेतन को लेकर प्रारंभिक शिक्षा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में कई शिक्षकों ने सलखुआ व सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के विद्यालय को बंद कराया. प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों बाइक पर सवार शिक्षकों ने मध्य विद्यालय जिला टोली, मध्य विद्यालय मधुबन, मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

सिमरी : समान काम के बदले समान वेतन को लेकर प्रारंभिक शिक्षा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में कई शिक्षकों ने सलखुआ व सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के विद्यालय को बंद कराया. प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों बाइक पर सवार शिक्षकों ने मध्य विद्यालय जिला टोली, मध्य विद्यालय मधुबन, मध्य विद्यालय सैनी टोला सहित अन्य विद्यालय को बंद कराया गया.

प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ सलखुआ ने पिछले 19 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. हड़ताल से पठन पाठन पूरी तरह ठप है. साथ ही धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमलोगों की मांगों को सरकार पूरी नहीं करेगी. तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य विभिन्न मांगें हम सभी शिक्षकों का अधिकार है. जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय सुमन कुमार, मो माहिर अली, मुर्शीद आलम, वसी अहमद, रंजीत, मुख्तार आलम, विवेक, अब्दुल अहद, साबिर अली, सदानंद राम, जवाहर चौधरी, चंदन, संजय, अशोक, दिलीप सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन