पंडाल गिरा, मनोबल नहीं

सहरसा : मंगलवार को गृहमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार की अहले सुबह आयी तेज आंधी व बारिश से कार्यक्रम स्थल पटेल मैदान में बनाया गया विशाल पंडाल गिर गया. यूथ फोरम व भाजपा के कार्यकर्ताओं का हुजूम पटेल मैदान की ओर उमड़ पड़ा. पंडाल की स्थिति देख कार्यकर्ता निराश हो गये. सूचना […]
सहरसा : मंगलवार को गृहमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार की अहले सुबह आयी तेज आंधी व बारिश से कार्यक्रम स्थल पटेल मैदान में बनाया गया विशाल पंडाल गिर गया. यूथ फोरम व भाजपा के कार्यकर्ताओं का हुजूम पटेल मैदान की ओर उमड़ पड़ा. पंडाल की स्थिति देख कार्यकर्ता निराश हो गये. सूचना मिलते ही विधायक नीरज कुमार बबलू भी मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया. मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते उन्होंने कहा कि पंडाल ही गिरा है,
मनोबल नहीं. अभी कार्यक्रम में 24 घंटे से भी ज्यादा का समय शेष है. इसे फिर से तैयार किया जा सकता है. इसके बाद कार्यकर्ता सहित मजदूर दोगुणे उत्साह से लग गये और शाम होते-होते पंडाल का अधिकांश काम निबटा लिया गया था. कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंगलवार की सुबह तक पंडाल फिर से पहले जैसा तैयार हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




