ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत, गांव में मातम

Published at :05 Mar 2017 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत, गांव में मातम

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के देहद पंचायत स्थित मोहनपुर गांव शनिवार को मिट्टी ढ़ो रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक छह वर्ष के महादलित बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक द्वारा मृतक के परिजनों से लेनदेन कर मामले को दबा दिया गया. आनन-फानन में शव का संस्कार कर दिया […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के देहद पंचायत स्थित मोहनपुर गांव शनिवार को मिट्टी ढ़ो रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक छह वर्ष के महादलित बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक द्वारा मृतक के परिजनों से लेनदेन कर मामले को दबा दिया गया.

आनन-फानन में शव का संस्कार कर दिया गया. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार देहद पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी राजेंद्र सादा का छह वर्षीय पुत्र कपिल कुमार सादा मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर बीआर
19 एफ 3139 के नीचे आ गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा. स्थानीय थाना के सअनी बिनोद चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के दबाव में लेनदेन कर मामले को रफा दफा कर दिया गया. मृतक के पिता राजेंद्र सादा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया. ट्रैक्टर बेहट निवासी स्व बलबीर झा का बताया जा रहा है. उक्त बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष मो इजहार आलम ने बताया कि मृतक के परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन