सहरसा : हादसों में तीन लोगों की मौत

Published at :04 Mar 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : हादसों में तीन लोगों की मौत

सौरबाजार/कहरा : जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के चंदौर व अजगैबा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. गुरुवार की देर शाम चंदौर गांव के पास बाइक सवार के धक्के से एक व्यक्ति ढालो यादव (70) जख्मी […]

विज्ञापन
सौरबाजार/कहरा : जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के चंदौर व अजगैबा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. गुरुवार की देर शाम चंदौर गांव के पास बाइक सवार के धक्के से एक व्यक्ति ढालो यादव (70) जख्मी हो गया. उन्हें उपचार के लिए सहरसा भेजा गया.
जहां उसकी देर रात मौत हो गयी. दूसरी ओर शुक्रवार की अहले सुबह अजगैबा स्थित गढ़ी स्थान पूजा करने आये पिता-पुत्र को पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही पिता नागो यादव की मौत हो गयी व पुत्र मनोज कुमार जख्मी हो गया. जख्मी का स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य सड़क मार्ग को घंटों जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर यातायात बाधित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूदल कुमार, अंचलाधिकारी रमेश कुमार, सअनि लालदेव हरिजन व वीरेंद्र साह, हवलदार संदीप पाल सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया.
आखिरकार सीओ श्री कुमार व थानाध्यक्ष रूदल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अंजनी यादव, भाजपा नेता मनोज कुमार, पूर्व सरपंच भूपेंद्र यादव, वार्ड सदस्य जयजय यादव, राजेश खत्री समेत दर्जनों ग्रामीणों की पहल पर सड़क जाम समाप्त हो गया. सड़क मार्ग जाम रहने के कारण मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मौत के बाद किया सड़क जाम : कहरा प्रतिनिधि के अनुसार, बनगांव थाना क्षेत्र के वासुदेवा निवासी 55 वर्षीय सिंहेश्वर मुखिया की बरियाही में एक अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गयी.
घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने वसुदेवा में सहरसा-सुपौल मुख्य पथ को जाम कर यातायात बाधित कर दिया और प्रशासन द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान कर मामला दर्ज करने व मृतक को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर बनगांव थाना पुलिस द्वारा जाम स्थल पहुंच परिजनों को अज्ञात वाहन की पहचान कराने का आश्वासन देकर आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन दे जाम को हटाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेजा गया. सिंहेंश्वर मुखिया शुक्रवार को अपने साइकिल से किसी काम से बरियाही स्वास्थ्य केंद्र गया था. वापस अपने घर लौटने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही मुख्य सड़क पर बरियाही की तरफ से तेज गति से आ रहे एक उजले रंग की कार सिंहेश्वर मुखिया को रौंदते हुए बनगांव की तरफ भाग गयी
.
घटना के बाद बरियाही स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ही प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान ही मुखिया की मौत हो गयी. एंबुलेंस द्वारा मृतक के शव को उसके गांव बसुदेवा छोड़ दिया गया. इस दौरान घटना होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई मदद या कार्रवाई नहीं होने को लेकर परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन