ट्रैक्टर ने सामने से मारा धक्का, तीन गंभीर

Published at :03 Mar 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने सामने से मारा धक्का, तीन गंभीर

राजरानी ट्रेन पकड़ने बाइक से आ रहे थे सहरसा चालक ने खो दिया नियंत्रण, पटना रेफर किये गये घायल बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित पटेल चौक के समीप गुरुवार को सुबह में ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

राजरानी ट्रेन पकड़ने बाइक से आ रहे थे सहरसा

चालक ने खो दिया नियंत्रण, पटना रेफर किये गये घायल
बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित पटेल चौक के समीप गुरुवार को सुबह में ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि सोनालिका ट्रैक्टर बीआर 19 जे 2396 तेज रफ्तार में सहरसा की ओर से बैजनाथपुर जा रही थी. अचानक चालक के अनियंत्रित हो जाने से पैशन प्रो बाइक बीआर 19 बी 7092 को आगे से धक्का मार दिया. घटना में बाइक चालक गम्हरिया पंचायत के उत्तरवारी टोला निवासी वकील यादव के पुत्र नीतीश कुमार,
बाइक पर सवार खजूरी पंचायत के सपहा निवासी मो बुधन के पुत्र मो शमीम व लोकहा निवासी अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल को भेजा गया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. लेकिन परिजनों ने निजी क्लिनिक में ही इलाज के लिए भरती कराया है. घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, सअनि हृदयानंद राम, अशोक कुमार ने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की जायजा लेते हुए सोनालिका ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर पुलिस शिविर ले आये. मालूम हो कि सभी पंजाब जाने के लिए राजरानी ट्रेन पकड़ने सहरसा स्टेशन जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन