रात्रि गश्ती के दौरान 200 बोतल शराब बरामद

Published at :03 Mar 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
रात्रि गश्ती के दौरान 200 बोतल शराब बरामद

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के समदा बाजार के गोरियारी चौक से बीती रात सौर बाजार पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान भारी मात्रा में अंगरेजी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष रूदल कुमार के अनुसार बुधवार की देर रात समदा बाजार के गोरियारी चौक पर एक ऑटो नंबर बीआर 43पी 3196 पर अंगरेजी शराब रखी […]

विज्ञापन

सौर बाजार : थाना क्षेत्र के समदा बाजार के गोरियारी चौक से बीती रात सौर बाजार पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान भारी मात्रा में अंगरेजी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष रूदल कुमार के अनुसार बुधवार की देर रात समदा बाजार के गोरियारी चौक पर एक ऑटो नंबर बीआर 43पी 3196 पर अंगरेजी शराब रखी हुई थी. उस पर सवार व्यक्ति व चालक पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगा.

अंधेरा का फायदा उठाकर सभी भागने में कामयाब भी हो गये. उसके बाद उक्त ऑटो की तलाशी लेने के बाद उस पर करीब 200 बोतल (180 एमएल ) रायल स्टैग की शराब की बोतल बरामद की गयी. बताया जाता है कि जब्त की गयी शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के लिए वेस्ट बंगाल से मंगाया गया था. इस संबंध में गश्ती में शामिल सअनि लालदेव हरिजन के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. गश्ती में सअनि सुशील कुमार चौधरी, चौकीदार रवींद्र कुमार तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे. शराबबंदी के बाद से सौर बाजार पुलिस के द्वारा बड़ी उपलब्धि हासिल की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन