अपराधियों ने नकदी व मोबाइल लूटा

सहरसा : धमसैनी निवासी विनोद कुमार मेहता ने हथियार के बल पर मारपीट कर बाइक छीन लेने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे 27 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए सहरसा जंक्शन जा रहे थे. इसी […]
सहरसा : धमसैनी निवासी विनोद कुमार मेहता ने हथियार के बल पर मारपीट कर बाइक छीन लेने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे 27 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए सहरसा जंक्शन जा रहे थे. इसी दौरान झपड़ा टोला बाइपास के समीप बगीचा से आठ अज्ञात लोगों ने हथियार से लैस होकर सड़क पर घेर लिया.
अपराधियों ने कनपटी में थ्री नट व पेट में चाकू सटाकर बाइक से नीचे उतार लिया और बगीचा में ले गये. जहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, बारह हजार रुपये व बाइक भी छीन लिये. पीड़ित ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




