झपटमार गिरोह के दो धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. गश्ती के दौरान पैंथर पुलिस ने की कार्रवाई कुछ दिनों बाद एक बार फिर से शहर में झपटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ गयी है. पैंथर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब दो भाग निकले. पकड़े गये दोनों लोग कटिहार जिले के हैं. वे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम […]
विज्ञापन
सफलता. गश्ती के दौरान पैंथर पुलिस ने की कार्रवाई
कुछ दिनों बाद एक बार फिर से शहर में झपटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ गयी है. पैंथर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब दो भाग निकले. पकड़े गये दोनों लोग कटिहार जिले के हैं. वे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पूछताछ में दोनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
सहरसा : इन दिनों फिर से शहर में झपटमार गिरोहों की सक्रियता बढ़ गयी है. सोमवार को सदर थाना के पैंथर जवान ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा कचहरी परिसर स्थित मुख्य शाखा से झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो सदस्य भाग निकले. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के चिंटू यादव व आदित्य यादव से पूछताछ की जा रही है. दोनो के पास से कई चाबी, खुजली पाउडर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है.
पैंथर टीम के कारू सिंह, जितेंद्र कुमार, सुमन मधुकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झपटमार गिरोह के सदस्य बैंक शाखा में है. सूचना पर जब बैंक पहुंचा तो हमलोगों को देख सभी भागने का प्रयास किया, जिसमें दो सदस्य को पकड़ा गया.
बैंक से निकलने वाले निशाने पर
सूत्रों के अनुसार, बैंक शाखाओं से पैसे निकाल कर जाने वालों को ये लोग अपना निशाना बनाते हैं. हाल के कुछ महीनों में घटित घटना इसको साबित करती है. गिरोह के सदस्य बैंक में झूठ का फॉर्म भर कर रहता है ताकि किसी को शक ना हो. यदि किसी को शक हुआ तो पैसा जमा करके आने की बात कह मौका देख रफ्फू चक्कर हो जाता है. लेकिन जब तक ये बैंक के अंदर रहता है इनलोगों की नजर बैंक आने वाले बुजुर्ग व महिलाओं पर रहती है. पैसा निकासी के बाद ये लोग उसका पीछा करना शुरू कर देते हैं. रास्ते में जब जहां मौका मिला, झोला झपट व डिक्की तोड़ चम्पत हो जाता है. बैंक से लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में भी गिरोह के सदस्य सक्रिय रहते हैं. जमीन निबंधन कराने आने वाले को अपना शिकार बनाते हैं. गिरोह के सदस्य घटना को अंजाम देने व भागने के लिए हाइ स्पीड बाइक का इस्तेमाल करते हैं. ताकि पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके. कुछ सदस्य बैंक के बाहर रह बाहरी लोगों पर नजर रखता है तो कुछ बैंक के अंदर लोगों को चिन्हित करता है. बाहरी जिले का होने के कारण स्थानीय पुलिस व आमलोगों को जल्दी पहचान में नहीं आता है. जिसका फायदा ये लोग बेहिचक उठाते हैं.
चाबी से खोलते है बाइक की डिक्की
गिरोह में शामिल युवकों के पास एक चाबी रहता है, जिसका उपयोग ये लोग डिक्की तोड़ने में करते हैं. इसके अलावा बैंक से भारी रकम निकालने वालों का ध्यान भटकाने के लिए कई तरह के नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं. पैसा छीनने के लिए ये लोग एक पाउडर का भी इस्तेमाल करता है. जो चलती बाइक से लोगों के शरीर पर छिड़क देता है. पाउडर छिड़कने के बाद लोग अपने शरीर को खुजलाने लगता है. इसी दौरान ये लोग अपने कार्य को अंजाम देकर निकल जाते हैं.
डेढ़ वर्ष बाद पकड़ाये दो बदमाश
सदर थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय के बैंक शाखाओं में सक्रिय झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को कचहरी परिसर से एक बाइक के साथ गिरफ्तार करने में वर्ष 2015 में सफलता प्राप्त की थी. पकड़ाये युवकों ने पूछताछ में खुद को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुड़ांवगंज निवासी अमन कुमार व प्रकाश यादव बताया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य शाखा के पास से दोनों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने कई जगहों पर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी. इसके बाद सोमवार को इस गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




