एक व्यक्ति गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. सांसद के काफिले से लौट रही गाड़ी ने मारी टक्कर स्कार्पियो चालक की लोगों ने की धुनाई, मौका पाकर भाग निकला बाद में पहुंचे सांसद ने घायल से की मुलाकात, स्कार्पियो जब्त सिमरी : सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य सड़क मार्ग पर चकला टोला के समीप रविवार को सफारी और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोग […]
विज्ञापन
घटना. सांसद के काफिले से लौट रही गाड़ी ने मारी टक्कर
स्कार्पियो चालक की लोगों ने की धुनाई, मौका पाकर भाग निकला
बाद में पहुंचे सांसद ने घायल से की मुलाकात, स्कार्पियो जब्त
सिमरी : सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य सड़क मार्ग पर चकला टोला के समीप रविवार को सफारी और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को ग्रामीणों की मदद से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की जम कर धुनाई कर दी. हालांकि मौके का फायदा उठा चालक भाग निकला. घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले आयी. वहीं दुर्घटना में सरडीहा पंचायत निवासी संवेदक प्रसून सिंह और पुरानी बाजार निवासी मनोज जायसवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका प्राथमिक उपचार सिमरी
बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. घटना में जख्मी संवेदक प्रसून सिंह ने बताया कि हमलोग सांसद के कार्यक्रम में हिस्सा ले कर अपनी सफारी गाड़ी (बीआर 19बी 8186) से सिमरी बख्तियारपुर आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (बीआर 01 एएक्स 7878) ने टक्कर मार दी. ग्रामीणों ने बताया दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक की गलती से हुई है. क्योंकि सफारी गाड़ी अपने साइड से जा रही थी और स्कॉर्पियो के चालक ने उसके साइड में जाकर टक्कर मार दी. इधर घटना की सूचना पर खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और लोजपा के प्रदेश महासचिव युसूफ सलाउद्दीन ने बख्तियारपुर पहुंच घायल से मुलाकात की. इधर घटना के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले आया गया है, मामले की जांच पड़ताल जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




