17 दिनों में 94 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
17 दिनों में 94 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

प्रखंड क्षेत्र समेत नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र समेत नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पिछले 17 दिनों के दौरान 94 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया है. कुत्ते के काटने की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. घायल लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं. जहां उन्हें एंटी रैबीज का टीका दिया जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अधिकांश मामलों में आवारा कुत्तों द्वारा अचानक हमला कर घायल होने की बात सामने आ रही है.

सीएचसी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मामले नगर पंचायत सोनवर्षाराज क्षेत्र से सामने आये हैं. जहां बीते 17 दिनों में 17 लोग कुत्ते के काटने के शिकार हुए है. वहीं विराटपुर पंचायत में 11 तथा काशनगर व बड़गांव पंचायत में 9-9 लोगों को कुत्तों ने काटा है. शाहपुर, खजुराहा व देहद पंचायत में 5-5, जबकि बरेठ व मंगवार पंचायत में 4-4 लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए है. इसके अलावा अतलखा, रघुनाथपुर, कोपा व पड़रिया पंचायत में 3-3, लगमा व मोकमा में 2-2 तथा सहसोल, सरोनी मधेपुरा, बड़सम व महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत में 1-1 व्यक्ति कुत्ते के काटने से घायल हुए है. वहीं सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत में 2 तथा मुरली, हथमंडल व केजरी गांव में 1-1 मामला सामने आया है.

गांव व बाजारों में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या

ग्रामीणों का कहना है कि गांव व बाजारों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कई जगहों पर कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं. मौका मिलते ही राहगीरों, विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर देते है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में घटनाएं और बढ़ सकती है. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच एंटी रैबीज का टीका अवश्य लगवाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण या रैबीज के खतरे से बचा जा सके.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन