जगह-जगह रही कार्यक्रमों की धूम

Published at :13 Jan 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
जगह-जगह रही कार्यक्रमों की धूम

धमदाहा : सीएनसी कॉलेज परिसर में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया. इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, शोभाकांत चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, झुनू सिंह उर्फ़ ज्ञानेंद्र शेखर, विकास चौधरी मिंकू कुमार, दीपक कुमार सिंह, अशोक कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद […]

विज्ञापन

धमदाहा : सीएनसी कॉलेज परिसर में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया. इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, शोभाकांत चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, झुनू सिंह उर्फ़ ज्ञानेंद्र शेखर, विकास चौधरी मिंकू कुमार, दीपक कुमार सिंह, अशोक कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

मीरगंज में प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति द्वारा भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर समिति के संयोजक रौशन कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, मीडिया प्रभारी वसीम खान, मंटू कुमार, शिवम आदि उपस्थित थे. संभव कोचिंग सेंटर व डॉ भावना यादव मेमोरियल स्कूल के अध्यक्ष श्यामल किशोर यादव व निदेशक देवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में युवा दिवस का आयोजन हुआ.

जलालगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व गैरराजनीतिक संगठनों ने स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती धूमधाम से मनाया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ठाकुरबाड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाया. भाजपा जलप्रबंधन प्रदेश महामंत्री किशोर कुमार जयसवाल, प्रांतीय सदस्य संजीव सिंह, विजय सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री कुंदन कुणाल, संजय पोद्दार, सदानंद झा, कार्यक्रम प्रभारी बिनोद मंडल, सतीश मांडीवाल, विजय राय, अजय यादव, नंदन कुमार, आदि उपस्थित थे. वहीं मौके पर जवाहर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का नामकरण स्वामी विवेकानंद मार्ग किया गया. जिसका उदघाटन मुखिया गौरी देवी ने किया. विवेकानंद कोचिंग सेंटर में अजय कुमार, राजेश कुमार, अविनाश, अनिता कुमारी सहित छात्रों ने जयंती के मौके पर कार्यशाला का आयोजन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन