घात लगाये अपराधियों ने गोली मार किया जख्मी

Published at :13 Jan 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
घात लगाये अपराधियों ने गोली मार किया जख्मी

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बघवा गोपालपुर निवासी मो तैयब पर पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने गोलीबारी की. घटना में मो तैयब के पैर में गोली लगी है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन के […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बघवा गोपालपुर निवासी मो तैयब पर पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने गोलीबारी की. घटना में मो तैयब के पैर में गोली लगी है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन के लगभग एक बजे तैयब अपनी पत्नी हफिदा के साथ बलवा बाजार स्थित बैंक की शाखा में काम के लिए जा रहा था. इसी दौरान पूर्व से ही घात लगा कर बैठे कारी झा के पोखर के समीप अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. अपराधियों द्वारा लगभग छह गोलियां चलायी गयीं. लेकिन गनीमत रही कि केवल एक ही गोली तैयब के पैर में लगी.

जख्मी तैयब को आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

किशोरी घर से लापता: सहरसा. शहर के गांधी पथ वार्ड संख्या सात के निवासी रेणु दास ने अपनी पंद्रह वर्षीय लड़की के बुधवार शाम से घर से लापता होने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में पीड़ित पिता ने अपनी लड़की को शादी की नीयत से लापता करने का आरोप पड़ोसी सुकलु चौधरी व सहयोग करने का आरोप सुकलु के पिता महेन्द्र चौधरी, भाई विनोद चौधरी, मां तारा देवी, भाभी सोनी देवी पर लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन